अलसू में किसानों को बताया प्राकृतिक खेती का महत्व

सुंदरनगर: जिला मंडी कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण (आत्मा) द्वारा सुंदरनगर की ग्राम पंचायत डैहर के अलसू गांव में प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना के अंतर्गत प्राकृतिक खेती पर दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें किसानों को प्राकृतिक खेती व इसमें उपयोग होने वाले सभी घटकों के बारे में भी विस्तार पूर्वक जानकारी दी गयी। कृषि विकास खंड सुंदरनगर के तकनीकी प्रबंधक लेखराज, शिवानी शर्मा और सहायक तकनीकी प्रबंधक योगराज ने किसानों को प्राकृतिक खेती में उपयोग होने वाले घटकों बीजामृत, घनजीवामृत, जीवामृत, द्रेकस्त्र, ब्रह्मास्त्र, अग्निअस्त्र तथा सप्तधान्य अंकुर अर्क इत्यादि को प्रयोगात्मक रूप से बताया। आदि थे। शिविर में किसानों को अपनी प्राकृतिक खेती से लगाई हुई फसलों को बीमारी से बचाने के लिए खट्टी लस्सी का उपयोग करना भी सिखाया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button