अब चुनाव परिणाम पर मंथन,
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए मतदान की प्रक्रिया समाप्त हो गई है। अब परिणाम पर मंथन शुरू हो गया है। पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व वीरभद्र सिंह सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे कौल सिंह ठाकुर मंगलवार को शिमला पहुंचे। होलीलाज पहुंच कर उन्होंने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के साथ बैठक की। बैठक में प्रदेश की राजनीति पर विस्तृत चर्चा हुई। कौल सिंह ने चुनाव रिपोर्ट सौंपी। कांग्रेस दावा कर रही है कि प्रदेश में आसानी से सरकार बना लेगी। बैठक में जिलावार चुनाव परिणाम की आकलन रिपोर्ट पर चर्चा की गई।